महान कैरिबियाई बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स का कहना है कि वह टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली की मदद करने को तैयार है। बशर्ते बीसीसीआई उन्हें न्यौता दे वह टीम इंडिया को अपनी सेवाएं जरुर देंगे।
उन्होंने कहा कि कोहली टीम इंडिया का भविष्य है और पूरा यकीन है कि कोहली के जिम्मे टीम इंडिया का भविष्य बेहद उज्जवल है। वह आगे कहते हैं कि कोहली और धोनी में काफी फर्क है।
बकौल रिचर्ड्स, "धोनी और कोहली की कप्तानी का तरीका अलग-अलग है। धोनी मैदान में अपनी कूल छवि के लिए जाने जाते है, वहीं कोहली मैदान में अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते है।"
उन्होंने कहा, " कोहली की बल्लेबाजी को और बेहतर बनाने के लिए मैं उनकी मदद करना चाहते है। हर मैच में वह सीखने की कोशिश करते हैं यही उन्हें खास बनाती है। अगर बीसीसीआई कहे तो वह कोहली की बल्लेबाजी में मदद करने को भी तैयार है।"