फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्गज रिचर्ड्स ने कहा- जोखिम के बावजूद जुनून की वजह से बिना हेलमेट के भी खेले

Fri, 10 Apr 2020 07:49 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विवियन रिचर्डस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स ने कहा कि यह क्रिकेट का जुनून था कि वह बिना हेलमेट के भी खेले। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे उस समय बिना हेलमेट खेले जब दुनिया के कई बेहद तेज गेंदबाज उनके सामने होते थे।

विज्ञापन


विव ने कहा कि वह जोखिम को जानते थे लेकिन इसको लेकर कोई खौफ या चिंता उनके मन में नहीं रहती थी। उनका मानना था कि वेस्टइंडीज के लिए खेलते हुए अगर मैदान पर जान भी जाती है तो भी कोई बात नहीं। रिचर्ड्सन ने यह बात ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वाटसन से बातचीत में कही।

रिचर्ड्स ने कहा मैं अन्य खेलों के खिलाड़ियों को देखता था तो प्रेरणा मिलती थी जो ऐसा उच्च स्तर पर करते थे। मैंने एक खिलाड़ी को फॉर्मूला-1 रेसिंग कार चलाते हुए देखा, इससे ज्यादा खतरनाक क्या हो सकता है। इस पर वाटसन ने कहा कि बिना हेलमेट के 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की गेंद का सामना करना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें