टीम इंडिया ने अहमदाबाद में चल रहे कबड्डी विश्वकप में इंग्लैंड को 69-18 के अंतर से मात क्या दी, भारत के ट्विटर वीर वीरेंद्र सहवाग एक बार फिर ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मॉर्गन पर हमला बोल दिया। टीम इंडिया भले ही अंग्रेजों पर भारी पड़ी लेकिन अंग्रेजी एक बार फिर सहवाग पर भारी पड़ गई।
England loose in a World Cup again.Only the sport changes.This time it's Kabaddi.
India thrash them 69-18.All the best for semis
#INDvENG
— Virender Sehwag (@virendersehwag) October 18, 2016
बुधवार को सहवाग ने टीम इंडिया के कबड्डी विश्वकप के सेमीफाइनल में जगह बनाते ही ट्वीट किया " इंग्लैंड एक बार फिर विश्वकप से बाहर, केवल खेल बदला है। भारत ने 69-18 के अंतर से उन्हें रौंद दिया। भारत को सेमीफाइनल के लिए शुभकामनाएं। सहवाग ने लिखा था England loose in a World Cup again. उन्होंने 'lose' की जगह 'loose' लिख दिया था।
It's 'lose'. https://t.co/QAiUHfI2ft
— Piers Morgan (@piersmorgan) October 18, 2016