फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग बोले, अगर RCB ने इस गेंदबाज को किसी भी कीमत पर नहीं खरीदा तो होंगे मूर्ख

Tue, 16 Jan 2018 10:37 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
वीरेन्द्र सहवाग - फोटो : File
विज्ञापन
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2018 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का बाजार बेंगलुरु में 27 और 28 जनवरी को सजने वाला है। नीलामी से पहले सभी 8 फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने तीन अहम खिलाड़ियों को नीलामी से पहले रिटेन कर लिया है और अब इन सभी के पास दो और खिलाड़ियों को राइट टू मैच (आरटीएम) के जरिए अपने टीम में बनाए रखने का मौका है। 
विज्ञापन


इस बीच टीम इंडिया के पूर्व ओपरन वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अपने लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को आरटीएम के तहत अपनी टीम में शामिल नहीं करती है तो यह उनकी सबसे बड़ी मूर्खता होगी। 

बता दें कि आरसीबी ने तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने की पॉलिसी के तहत विराट कोहली, एबी डीविलियर्स और सरफराज खान को टीम में बनाया रखा है। हालांकि इसके इस निर्णय से सभी हैरान थे कि आरसीबी ने चहल को रिटेन न करके सरफराज पर दांव खेला है। यहां तक आरसीबी ने क्रिस गेल, के एल राहुल और केदार जाधव को भी सरफराज के आगे रिटेन नहीं किया। 
विज्ञापन


सहवाग ने चहल की तारीफ करते हुए कहा कि वो इस वक्त टीम इंडिया के लिए कमाल की गेंदबाजी कर रहें और आरसीबी के लिए भी पिछले आईपीएल में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने आगे कहा कि मुझे नहीं पता कि नीलामी में चहल की क्या बोली लगेगी, लेकिन आरसीबी को हर हाल में उसे हासिल करना चाहिए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें