फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virender Sehwag on Virat: सहवाग बोले- यह अलग विराट है, इस सीजन इतनी गलतियां कीं जितनी पूरे करियर में नहीं की

Sat, 28 May 2022 01:48 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

सहवाग के अनुसार विराट ने आईपीएल 2022 में जमकर गलतियां की हैं। उन्होंने अपने 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में उतनी गलतियां नहीं की थी, जितनी उन्होंने इस आईपीएल सीजन में की हैं। 
 
विज्ञापन
विराट कोहली और वीरेंद्र सहवाग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सफर खत्म हो चुका है। दूसरे क्वालिफायर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को सात विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही विराट के करियर का एक खराब आईपीएल भी खत्म हो गया। इस साल विराट के बल्ले से सिर्फ दो अर्धशतक निकले और वो 16 मैचों में 22 . 73 की औसत से 341 रन बना पाए। इसके बाद भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि विराट कोहली इस सीजन अपने चिर परिचित रंग में नहीं दिखे, जिसके लिये उन्हें जाना जाता है और एक आईपीएल सीजन में उन्होंने इतनी गलतियां कीं जितनी 14 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में नहीं की थी।
विज्ञापन


पिछले ढाई साल से शतक के लिए जूझ रहे विराट कोहली इस बार आईपीएल में भी कोई कमाल नहीं कर सके। अधिकतर मैचों में आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करने वाले कोहली ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और आधिकतर मैचों में शुरुआत मिलने के बाद आउट हुए। 

इस सीजन दूसरा ही विराट खेल रहा
सहवाग ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में कहा "यह वह विराट कोहली नहीं है जिसे हम जानते हैं । इस सीजन में दूसरा ही विराट खेल रहा है। उसने एक सत्र में इतनी गलतियां की जितनी अपने पूरे करियर में नहीं की थी। जब रन नहीं बनते तो ऐसा होता है। आप रन बनाने के कई तरीके तलाशने लगते हो और उस चक्कर में विकेट गंवा देते हो। इस सत्र में कोहली के साथ भी ऐसा ही हुआ।"
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे क्वालीफायर में कोहली ने तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंद पर बल्ला लगाया और विकेट के पीछे कैच आउट हो गए।  

कोहली ने सभी को निराश किया
सहवाग ने कहा "जब आपका फॉर्म खराब होता है तो आप हर गेंद को छेड़ने की कोशिश करते हैं। बल्लेबाज को लगता है कि गेंद को मारने से और बड़े शॉट लगाने से आत्मविश्वास लौट आएगा। विराट ने ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर में कई गेंद छोड़ी लेकिन फॉर्म खराब होने पर ऐसा होता है। आप आफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदों को भी नहीं छोड़ते। ऐसे में किस्मत खराब हो तो पीछे कैच लपके जाने की पूरी आशंका रहती है। उसने सभी को निराश किया। हम अपेक्षा करते हैं कि बड़े मैच में बड़ा खिलाड़ी चलेगा। उसने अपने आपको नहीं बल्कि उसके और आरसीबी के लाखों प्रशंसकों को निराश किया।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें