फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग ने किया ये काम, पाए आम के आम और गुठलियों के भी दाम

Tue, 10 Jan 2017 02:28 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नजफगढ़ के नवाब से ट्विटर के बादशाह बन चुके वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ज्यादा लोकप्रिय हो गए हैं। वह अपने ट्वीट के कारण आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। ऐेसा करते करते उन्होंने हिंदी की कहावत आम के आम और गुठलियों के दाम को सच कर दिखाया है। 
विज्ञापन


 

6 माह में अपने ट्वीट्स से कमाए 30 लाख रुपये

वीरेंद्र सहवाग - फोटो : gasa
सहवाग ने एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उन्‍हें ट्वीट करने के लिए पैसे मिलते हैं। उन्‍होंने पिछले 6 माह में अपने ट्वीट्स से तकरीबन 30 लाख रुपये कमाये हैं। वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट से संन्‍यास लेने के बाद इन दिनों सोशल मीडिया पर चौकों और छक्‍कों की बरसात कर रहे हैं। उनके अनोखे अंदाज वाले ट्वीट को लोग काफी पसंद करते हैं। उनकी लोकप्रियता का आलम यह है कि कुछ ही दिनों में ट्विटर पर उनके समर्थकों की संख्‍या अस्सी लाख के पार पहुंच गई है। 

 
विज्ञापन

हर विषय पर जरूर देते हैं प्रतिक्रिया

वीरेंद्र सहवाग - फोटो : getty
दरअसल कोई भी मौका हो वीरेंद्र सहवाग अपने अनोखे अंदाज में अपनी प्रतिक्रिया जरूर देते हैं। उनके ट्वीट इतने मजेदार होते हैं कि लोग उसे बिना पढ़े नहीं रह सकते। उनके ट्वीट को हजारों की संख्‍या में लाइक और री-ट्वीट किये जाते हैं। इसी का फायदा उन्हें मिला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें