डीडीसीए ने नवंबर में अंडर-23 ट्रायल्स के लिए जिन 79 सदस्यों की सूची जारी की थी। उनमें डेढ़ा का नाम शामिल था। उसकी जन्मतिथि 22 नवंबर 1995 है। दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के अध्यक्ष रजत शर्मा ने कहा, 'जिन लोगों ने हमला किया वे उन पर एक खिलाड़ी का चयन करने के लिए दबाव बना रहे थे जो योग्यता के आधार पर अंडर-23 टीम में जगह नहीं बना पाया था। अमित ने दावा किया है कि एक हमलावर ने धमकी दी कि उसके पास रिवॉल्वर है।'
शर्मा ने कहा, 'यह शर्मनाक है कि एक ईमानदार चयनकर्ता को उसका काम करने से रोका जा रहा है। मुझे बताया गया है कि एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।' रजत शर्मा ने से कहा कि दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा ।
पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। सहवाग ने ट्वीट किया, 'दिल्ली के चयनकर्ता अमित भंडारी पर एक खिलाड़ी का चयन नहीं करने पर हमला बदतर स्थिति को बयां करता है और मुझे उम्मीद है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होंगी और भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।'
सहवाग के साथी पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने आरोपी पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग की। उन्होंने कहा, 'राजधानी के केंद्र में ऐसी घटना से हैरान हूं। यह मामला दबाया नहीं जाएगा और मैं निजी तौर पर सुनिश्चित करूंगा कि ऐसा न हो। मैं इसकी शुरुआत उस खिलाड़ी पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की मांग से कर रहा हूं जिसने चयन नहीं होने पर यह हमला करवाया।'
इनपुट-भाषा