फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग की आंखों में आंसू: ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाकर खाना बनाती महिला को देख हुए भावुक, बोले- मां ऐसी होती है...

Mon, 24 May 2021 04:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग रसोई में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाकर खाना पका रहीं इस महिला को देखकर भावुक हो गए। 
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना की दूसरी लहर ने सबको बेकाबू कर दिया है। सक्रिय मामलों की संख्या घटती जा रही है तो वहीं मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में कई सेलिब्रिटीज और क्रिकेटर जरूरतमंद लोगों की यथासंभव मदद कर रहे हैं। इस बीच, टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी मदद का हाथ बढ़ाया है। 

विज्ञापन


दरअसल, सहवाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट एक तस्वीर साझा की है, जिसमें एक महिला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाकर रसोई में अपने परिवार के लिए खाना पका रही हैं। सहवाग ने लोगों से अनुरोध किया है कि अगर कोई इस महिला के बारे में जानकारी मुहैया कर सकता है तो कृपया मुझे भेजें, जिससे वो और उनसे जुड़ी संगठन महिला की मदद कर सकें। सहवाग का कहना है कि वो तब तक उस महिला और परिवार को खाना उपलब्ध कराएंगे, जब तक वो ठीक नहीं हो जाती।

सहवाग ने इस महिला के लिए ट्वीट करते हुए लिखा, 'मां मां होती है। आंखों में आंसू आ गए। हम भी दिल्ली में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के लिए कई फोन कॉल से अभिभूत हैं, जो हम आवश्यकता के आधार पर प्रदान कर रहे हैं। जितना संभव है हम कोशिश कर रहे हैं। यदि आपको आवश्यकता है, तो कृपया 919024333222 नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज भेजें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें