वीरेंद्र सहवाग
यह पूछे जाने पर कि मोहम्मद आमिर ने बैन बटने के तुरंत बाद कैसे इंटरनेशनल क्रिकेट में कैसे वापसी कर ली? सहवाग ने कहा, 'पाकिस्तान में कुछ भी होता है।' दरअसल, मोहम्मद आमिर पर 2010 में स्पॉट फिक्सिंग में शामिल होने की वजह से बैन लगा था। आमिर का बैन 2016 में हटाने का फैसला किया गया था। इसके बाद बिना कोई क्रिकेट खेले आमिर को न्यूजीलैंड दौरे के लिए पाकिस्तान टीम में चुन लिया गया था।