फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC: सहवाग ने बताया कौन बनाएगा सबसे ज्यादा रन, विराट या सूर्यकुमार नहीं इस पाकिस्तानी खिलाड़ी का नाम लिया

Fri, 21 Oct 2022 03:43 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वीरेन्द्र सहवाग ने कहा है कि भारत के विराट कोहली या सूर्यकुमार नहीं, बल्कि पाकिस्तान का एक बल्लेबाज इस टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी होगा। मजे की बात यह है कि यह बल्लेबाज फिलहाल कुछ खास फॉर्म में नहीं है। 
 
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी20 विश्व कप से पहले वीरेन्द्र सहवाग ने बताया है कि इस टूर्नामेंट में कौन सा बल्लेबाज सबसे ज्यादा रन बनाएगा। वीरू ने भारत के विराट कोहली या सूर्यकुमार यादव का नाम नहीं लिया है। सूर्यकुमार इस साल शानदार लय में हैं और टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं। टी20 रैंकिंग में भी वह दूसरे स्थान पर हैं। वहीं विराट कोहली दो बार टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं। इसके बावजूद सहवाग ने इन दोनों को नजरअंदाज करते हुए एक पाकिस्तानी बल्लेबाज का नाम लिया है। 
विज्ञापन


T20 WC: BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी बोले- टूर्नामेंट से 10 दिन पहले बुमराह का चोटिल होना बर्दाश्त नहीं कर सकते

सहवाग ने कहा है कि टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे। हालांकि, बाबर फिलहाल कुछ खास फॉर्म में नहीं हैं। वह टी20 रैंकिंग में पहला स्थान भी गंवा चुके हैं, लेकिन सहवाग ने भविष्यवाणी की है कि बाबर इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज होंगे। 
विज्ञापन


Team India Video: रोहित ने बल्ले को बनाया बंदूक, अश्विन ने लिए मजे, देखें विराट का स्टाइलिश अंदाज
विज्ञापन

सहवाग ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बात करते हुए कहा "पाकिस्तान के बाबर आजम। वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्हें बल्लेबाजी करते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है, जैसे आप विराट कोहली की बल्लेबाजी देखकर रोमांचित होते हैं। ठीक वैसे ही बाबर आजम की बल्लेबाजी देखकर आपको खुशी होती है।"

IND vs PAK: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान को झटका, सिर पर गेंद लगने के बाद अस्पताल पहुंचा यह खिलाड़ी

खिलाड़ियों को लेकर सहवाग की परख शानदार है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर ने बताया था कि सहवाग ने सबसे पहले टेस्ट क्रिकेट में उनकी प्रतिभा पहचानी थी। जब वह सहवाग की कप्तानी में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेल रहे थे, तब वीरू ने कहा था कि वॉर्नर टेस्ट क्रिकेट में भी अच्छा कर सकते हैं। इसके कुछ समय बाद वॉर्नर को ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में मौका मिला और वॉर्नर ने कई रिकॉर्ड बनाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें