वीरेंद्र सहवाग मैदान के अंदर और बाहर अपने बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कई लोग इस बात से वाखिफ होंगे कि सचिन को लोग 'गॉड जी' कह कर पुकारते हैं। इनमें वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह का नाम शामिल है। सचिन-सहवाग की धाकड़ जोड़ी ने वनडे क्रिकेट की 114 पारियों में ओपनिंग की और 4,387 रन बनाए। दोनों की जोड़ी को वनडे इतिहास में 7वीं सबसे खतरनाक जोड़ी माना जाता है।
दोनों के बीच कमाल की कमेस्ट्री थी। मैदान पर जहां सहवाग आक्रामक रुख अपनाते थे, तो वहीं सचिन अपनी महारथ का प्रदर्शन करते थे। दोनों की जोड़ी ने 13 बार 100 से अधिक रनों की साझेदारी और 18 बार दोनों ने 50 से अधिक रन जोड़े। दोनों की सर्वाधिक साझेदारी 182 रन की है। दोनों की जुगलबंदी की झलक सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलती है। जहां, सचिन सोशल मीडिया पर शांत है, तो वही सहवाग अपने मजेदार ट्वीट के जरिए दुनिया को अपने अंदाज का परिचय देते हैं।
सचिन के 44वें जन्मदिन पर सहवाग ने मजेदार ट्विट किया है। सहवाग ने अपने ही अंदाज में लिखा कि जब भगवान सो रहें हो तभी पाप करना चाहिए। सहवाग ने सचिन तेंदुलकर की सोते हुए की तस्वीर ट्वीट करते हुए कहा, "क्राइम करने का यह सही समय है क्योंकि भगवान सो रहे हैं। एक शख्स जो भारत में समय को रोक सकता है।"
A rare occasion when one could have committed a crime,God ji sleeping.To a man who could stop time in India, #HappyBirthdaySachin @sachin_rt pic.twitter.com/CfPtEKbtSZ
— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 24, 2017
यह तस्वीर उस समय की बताई जा रही है जब टीम इंडिया के 'फैब फाइव' लगातार मैच जिता रहे थे। टीम इंडिया के 'फैब फाइव' में सचिन, सहवाग, गांगुली, द्रविड़ और लक्ष्मण का नाम आता है।