मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में सचिन ने खास प्रीमियर रखा, पर उसमें उनके सबसे खास जोड़ीदार वीरेंद्र सहवाग नजर नहीं आए। जबकि 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' के प्रीमियर पर मौजूदा क्रिकेटरों के साथ ही कई बड़े पुराने क्रिकेटर भी पहुंचे थे।
वैसे, वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि 'उन्हें भगवान जी ने तो 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' पर बुलाया था, पर बीबी जी मुझे छुट्टियों पर लेकर चली गई। भगवान जी तो प्रसाद चढ़ाके मान भी जाते हैं, पर बीबीजी कहां मानती?'
वीरेंद्र सहवाग ने वीडियो भी पोस्ट किया।
Godji invited for #SachinPremiere ,but Biwi ji took me away to a holiday. Godji toh prasad chadake maan jaate hain,but Biwi ji kahaan maanti pic.twitter.com/GnZGzDwaIW
— Virender Sehwag (@virendersehwag) May 25, 2017
वीरेंद्र सहवाग के 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' के प्रीमियर पर न पहुंचने को लेकर भले ही लोगों ने तरह तरह के कयास लगाए हों, पर इस ट्वीट के बाद अधिकतर लोगों की शिकायतें दूर हो गई होंगी। वैसे सहवाग को लोगों ने बुला भला कहने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वर्षा राजपूत ने तो उन्हें जोरू का गुलाम तक कह दिया।
@virendersehwag आप भी 'जोरू के गुलाम' निकले 😜😨😲
— Varsha Rajpoot (@Varshaa_Rajpoot) May 25, 2017
वहीं, सुनीता नाम की यूजर ने सहवाग पर कुछ इस तरह से चुटकी ली...
@virendersehwag पति कितना भी तीखी मिर्ची हो भारतीय पत्नि आचार डाल ही देती है .. 😂😂😂😂😂😂😂😂😂
— Súñítà Pàñdít (@SuntiaPandit) May 25, 2017