फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोच पद की बयानबाजी: सहवाग का गांगुली पर पलटवार, दिया इस तरह का जवाब

Sun, 17 Sep 2017 10:44 AM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग
विज्ञापन
पूर्व विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सौरव गांगुली की 'मूर्खतापूर्ण बात कही है उन्होंने' वाले बयान पर करारा पलटवार किया है। सहवाग ने ट्विटर पर कहा, 'हर किसी को सफाई मत दो, आप इंसान हो, वाशिंग पाउडर नहीं।'
विज्ञापन

  Har kisi ko safai mat do , aap insaan ho , washing powder nahin ! — Virender Sehwag (@virendersehwag) September 16, 2017
गौरतलब है कि सहवाग ने एक टीवी कार्यक्रम के चैट शो में कहा था कि, मैं कोच इसलिए नहीं बन पाया क्योंकि जिन लोगों के पास कोच चुनने का अधिकार था, उनसे मेरी कोई सेटिंग नहीं थी। वीरू बोले, मैंने कभी भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनने के बारे में नहीं सोचा था। एस मामले में बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी और जीएम (गेम डेवलपमेंट) एमवी श्रीधर मेरे पास आए थे और मुझसे इस बारे में सोचने के लिए कहा था। मैंने काफी सोचा। यहां तक कि कप्तान विराट से भी बात की थी।

पढ़ेंः- सहवाग का खुलासा- BCCI में सेटिंग होती तो बन जाता टीम इंडिया का कोच

उन्होंने मुझसे कहा कि आपको इस पर आगे बढ़ना चाहिए, इसी के बाद मैंने आवेदन किया। अगर आप मुझसे पूछें तो मैं यही कहूंगा कि मैं कभी इसके लिए इच्छुक नहीं था। मगर तब मैंने सोचा कि सभी मुझसे आग्रह कर रहे हैं तो मुझे उनकी मदद करनी चाहिए। मैं तब भी अपनी इच्छा से इस पद के लिए आवेदन नहीं करना चाहता था और भविष्य में भी कभी आवेदन नहीं करूंगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वे सभी बातें निराधार, सहवाग मेरे लिए बहुत प्रियः गांगुली

मालूम हो कि वीरेंद्र सहवाग को सौरव गांगुली के करीबी लोगों में शुमार माना जाता रहा है। लेकिन कोच की नियुक्ति को लेकर सहवाग के बयान से पूर्व कप्तान पूरी तरह असहमत दिखे। हालांकि गांगुली ने उन सभी बातों को निराधार बताया है जिसमें उन्होंने सहवाग की टिप्पणी को मूर्खतापूर्ण करार दिया था। एक ट्वीट में गांगुली ने कहा कि सहवाग मेरे लिए बहुत प्रिय हैं। जल्द उनसे बात की जाएगी। My quote on Sehwag completely false ..right quote ..Sehwag very dear to me .will speak to him soon .. — Sourav Ganguly (@SGanguly99) September 16, 2017
बता दें कि सहवाग के 'बोर्ड में सेटिंग की कमी के कारण टीम के मुख्य कोच नहीं बन सके' वाले इस बयान पर टिप्पणी करते हुए भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा था कि उक्त मामले में उन्होंने मूर्खतापूर्ण बात की है। गांगुली ने कहा था कि 'बीसीसीआई पर सहवाग के बयान पर उन्हें कुछ नहीं कहना, क्योंकि उनका यह बयान मूर्खतापूर्ण है।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें