फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehwag on Operation Sindoor: 'अगर आप पर कोई पत्थर फेंके तो..', ऑपरेशन सिंदूर के बाद सहवाग का पाकिस्तान पर तंज

Wed, 07 May 2025 05:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंकियों ने 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। अब भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत की इस कार्रवाई ने भारतीय क्रिकेटरों में भी जोश भर दिया है। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी भारत की इस कार्रवाई का समर्थन किया है। 
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) पर आतंकियों के नौ ठिकानों पर हमला कर पहलगाम हमले का बदला ले लिया है। आतंकी ठिकाने नेस्तनाबूद हो गए हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में आतंकियों ने 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। अब भारत ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारत की इस कार्रवाई ने भारतीय क्रिकेटरों में भी जोश भर दिया है। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी भारत की इस कार्रवाई का समर्थन किया है। 
विज्ञापन

सहवाग ने कसा पाकिस्तान पर तंज
पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने बुधवार को दो ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा- धर्मो रक्षति रक्षत: जय हिंद की सेना! दूसरे ट्वीट में उन्होंने पाकिस्तान को लताड़ लगाई। उन्होंने लिखा- अगर कोई आप पर पत्थर फेंके तो उसपर फूल फेंको लेकिन गमले के साथ। जय हिंद! ऑपरेशन सिंदूर! क्या नाम है।

शमी ने भी किया समर्थन
सहवाग के अलावा भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी भारत की कार्रवाई पर खुशी जताई। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- भारतीय सशस्त्र बलों ने प्रतिकूल परिस्थितियों को शक्तिशाली फतेह क्षण में बदल दिया। खतरे का सामना करते हुए उनके साहस और वीरता ने हम सभी को गौरवान्वित किया है। जय हिंद!

विज्ञापन



क्यों जरूरी थी यह कार्रवाई?
22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला हुआ। उसमें 25 पर्यटकों और एक नेपाली नागरिक की जान गई थी। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया था कि भारत इसका जवाब देगा। इसके बाद 29 अप्रैल को सेना के तीनों प्रमुखों, सीडीएस और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार समेत वरिष्ठ मंत्रियों के साथ हुई बैठक में भी प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का जवाब किस तरह होगा और कब होगा, यह तय करने के लिए सेना को खुली छूट दी गई है। इसके बाद यह तय हो गया था कि भारत जल्द कार्रवाई करेगा।

भारत ने कहां की कार्रवाई?
पहलगाम हमले में आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी थी। हमले के 15 दिन बाद 6 और 7 मई की दरमियानी रात यह कार्रवाई पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर, दोनों के अंदर ऐसी जगहों पर हुई, जहां आतंकियों के ठिकाने मौजूद हैं। कुल नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया। इसमें यह ध्यान रखा गया कि पाकिस्तान का कोई सैन्य ठिकाना इसकी जद में न आए। भारत ने इस मामले में संयम बरता और सिर्फ आतंकी ढांचों को निशाना बनाया।

ऑपरेशन सिंदूर ही नाम क्यों?
22 अप्रैल 2025 को कश्मीर के पहलगाम स्थित पर्यटक स्थल पर आतंकियों ने गोलियां बरसाई थीं। इन आतंकियों ने लोगों से धर्म पूछा था। हिंदू पुरुषों को अलग किया और उनके परिवार के सामने उन्हें गोली मार दी। हमले में कई महिलाओं ने अपने पति को खोया। इनमें से कुछ महिलाओं की कुछ ही दिन पहले शादी हुई थी और वे पति के साथ पर्यटन के लिए पहलगाम आईं थीं। इस हमले में जिन महिलाओं के माथे का सिंदूर छिन गया, उन्हीं के सम्मान में एक संदेश देने के लिए भारत ने इस कार्रवाई को ऑपरेशन सिंदूर नाम दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें