फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी का सबसे बड़ा 'दुश्मन' भी हुआ उनका मुरीद, बोला- माही हथियार चलाना नहीं भूले

Thu, 22 Feb 2018 07:01 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
MS Dhoni
विज्ञापन
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले को भले ही भारत हार गया लेकिन पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में 52 रन की पारी खेल कर न सिर्फ आलोचकों का मुंह बंद किया बल्कि अपने दुश्मनों को भी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया। दरअसल धोनी और पूर्व धमाकेदार ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बीच विवादों को लेकर खबर लगातार मीडिया में आती रही हैं, लेकिन धोनी की 52 रन की पारी देखकर वीरू उनकी तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पाए। 
विज्ञापन


सहवाग ने ट्विटर पर उनकी तारीफ करते हुए लिखा,  'आखिरी चार ओवर में 55 रन। हथियार चलाना नहीं भूले। स्पेशल बल्लेबाज के स्पेशल हिट, महेंद्र सिंह धोनी ग्रेट। पांडे ने भी बड़ी मेहनत की। 188 के स्कोर का बचाव करने के लिए टीम इंडिया के गेंदबाजों को शुभकामनाएं।'

बता दें कि 189 रन का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम ने इसे 4 विकेट गंवाकर 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। कप्तान जेपी डुमिनी (नाबाद 64) और हेनरिक क्लासेन ने (69) शानदार बल्लेबाजी की और सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया। 
विज्ञापन
Trending Videos

45 रन पर पवेलियन लौट चुके थे सभी धुरंधर

सुरेश रैना - फोटो : BCCI
इस मैच में एक समय टीम इंडिया के तीन धुरंधर बल्लेबाज (रोहित,धवन और कोहली) पवेलियन लौट चुके थे। इसके बाद सुरेश रैना और मनीष पांडे ने किसी तरह 45 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 90 तक पहुंचाया। इसके बाद रैना जल्द से रन बनाने के चक्कर में फेहलुकवायो की गेंद पर LBW आउट होकर पवेलियन लौट जाते हैं। 
विज्ञापन

आया धोनी का तूफान

एम एस धोनी - फोटो : BCCI
रैना के आउट होने के बाद पांडे और धोनी के बीच 98 रन की साझेदारी हुई। धोनी ने 28 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रन बनाए तो वहीं पांडे 48 गेंदों पर 6 चौके और 3 छक्के की बदौलत 79 रन की पारी खेली। खास बात यह है कि दोनों  के टी20 इंटरनेशल करियर का यह दूसरा अर्धशतक था और दोनों ही इस मैच में नाबाद रहे। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें