इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर पंजाब के फैन्स ने टीम को लगातार कह रहे हैं कि अप्रैल फूल मत बनाना। यदि अप्रैल फूल बनाया तो बर्बाद हो जाओगे। इतना ही पंजाब टीम के खिलाड़ी युवराज सिंह ने भी इस खबर को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम एक बार फिर से वीरू पाजी को खेलते हुए देखना चाहते हैं, हम नेट पर जमकर अभ्यास कर रहे हैं।'
पंजाब टीम के द्वारा जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक यह फैसला टीम के कप्तान रविचंद्रन अश्विन, कोच ब्रेड हॉज और टीम के मेंटर सहवाग ने खुद एक बैठक के दौरान लिया। बता दें कि किंग्स इलेवन अपना पहला मैच दिल्ली के खिलाफ 8 अप्रैल को मोहाली में खेलेगी। मालूम हो कि हाल ही में हुए आईस क्रिकेट मैच के दौरान सहवाग ने तूफानी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने पहले मैच में 31 गेंदों पर 62 और दूसरे मैच में 22 गेंदों पर 46 रन बनाए थे।