ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्टार लेग स्पिनर और फिरकी के जादूगर वॉर्न आज 48 साल के हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के इस महान स्पिन गेंदबाज वार्न को आईसीसी और क्रिकेट के कई दिग्गजों ने बधाई दी है। उनमें भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग भी शामिल हैं।
बर्थडे विश करते हुए सहवाग ने ट्विटर पर शेन वार्न के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है। जिसमें शेन वार्न के हाथ में प्लास्टर बंधा हुआ। सहवाग ने लिखा कि जब आप गेंदबाजी करते थे तो बल्लेबाज यही कामना करते थे कि आपके हाथ में इसी तरह प्लास्टर बंधा रहे।
Batsmen always wished ur hands were plastered like this while you were bowling,or atleast you warned them.
Happy Birthday legend @ShaneWarne pic.twitter.com/Pz0Zg2NXlj
— Virender Sehwag (@virendersehwag) September 13, 2017
गौरतलब है कि अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में अभी तक केवल दो ही स्पिन गेंदबाज हुए हैं, जिन्होंने अपने कॅरियर में एक हजार विकेटों का आंकड़ा छुआ है। उनमें शेन वार्न भी शामिल हैं। वॉर्न की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाजों में की जाती है।