फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग ने अनोखे अंदाज में किया टीम इंडिया के कोच पद के लिए आवेदन!

Tue, 06 Jun 2017 01:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
वीरेंद्र सहवाग
विज्ञापन
बीसीसीआई ने अनिल कुंबले की जगह टीम इंडिया के नए कोच की तलाश नए सिरे से शुरु कर दी है। इसके लिए टीम इंडिया को वर्तमान कोच अनिल कुंबले के अलावा वीरेंद्र सहवाग, टॉम मूडी, रिचर्ड पायबस, लाल चंद राजपूत, गगन खोड़ा ने आवेदन किया है। लेकिन कोच पद की इस दौड़ में एक खिलाड़ी अंतिम समय में शामिल हुआ और केवल 2 लाइन का रिज्यूमे बीसीसीआई के पास भेजा। 
विज्ञापन


यह कारनामा टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने किया है।  ट्विटर किंग के रूप में अपनी पहचान बनाने वाले पूर्व टेस्ट क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने यहां भी अपना अंदाज नहीं बदला और कोच पद के लिए केवल दो लाइन का रिज्यूमे बीसीसीआई के पास भेजा। अब बीसीसीआई ने उन्हें पूरा रिज्यूमे भेजने को कहा है। सहवाग ने टीम इंडिया के कोच पद के लिए आवेदन करते हुए लिखा- किंग्स इलेवन पंजाब मेंटर और कोच हूं और इन भारतीय खिलाड़ियों के साथ पहले खेल चुका हूं।

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने एक अंग्रेजी अखबार से बातचीत करते हुए बताया कि सहवाग के आवेदन के साथ सीवी अटैच नहीं था। हमने उन्हें अपना डीटेल्ड सीवी भेजने को कहा है। आखिरकार सहवाग पहली बार बीसीसीआई के सामने किसी पद के लिए इंटरव्यू देने जा रहे हैं। अनिल कुंबले को इस बार सीएसी के सामने कोच पद के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना होगा जिस तरह पिछली बार रवि शास्त्री को इस प्रक्रिया से गुजरना पड़ा था। 
विज्ञापन


भारत-पाकिस्तान मैच के लिए सहवाग इंग्लैंड गए थे। अब वह भारत वापस आ गए हैं और स्टूडियो से ही कॉमेंट्री करेंगे। बीसीसीआई की क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी(सीएसी) जिसमें सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण हैं वो लंदन से आवेदकों के इंटरव्यू लेंगे।  सहवाग पहले टीम इंडिया का कोच बनने के इच्छुक नहीं थे लेकिन आईपीएल के दौरान बीसीसीआई के एक जनरल मैनेजर ने उनसे इस संबंध में संपर्क किया और उन्हें आवेदन देने की सलाह दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें