फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए क्रिकेट के दिग्गज: दोहरे शतक पर सहवाग से रैना तक ने की तारीफ, किसने क्या कहा?

Tue, 24 Nov 2026 08:48 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

सार

वैभव सूर्यवंशी की 53 गेंदों में 204 रनों की विस्फोटक पारी ने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से वीरेंद्र सहवाग, रविचंद्रन अश्विन, सूर्यकुमार यादव और सुरेश रैना जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी प्रभावित हुए। 

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव सूर्यवंशी ने अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है। इतनी कम उम्र में दोहरा शतक जड़कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। वैभव की इस ऐतिहासिक पारी के बाद पूर्व और मौजूदा भारतीय क्रिकेटरों ने भी उनकी जमकर सराहना की है। वीरेंद्र सहवाग, रविचंद्रन अश्विन, सूर्यकुमार यादव और सुरेश रैना जैसे दिग्गज खिलाड़ी युवा बल्लेबाज के प्रदर्शन से काफी प्रभावित नजर आए।
विज्ञापन
Trending Videos

वीरेंद्र सहवाग ने बताया अविश्वसनीय
पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने वैभव सूर्यवंशी की पारी की तारीफ करते हुए उनके आंकड़ों का जिक्र किया। सहवाग ने लिखा, '53 गेंदों में 204 रन और 28 छक्के! ईए स्पोर्ट्स क्रिकेट गेम में भी यह अविश्वसनीय लगता। वैभव सूर्यवंशी क्या कमाल के खिलाड़ी हैं। यह एक पीढ़ी में एक बार मिलने वाली प्रतिभा है।'
 

अश्विन भी हुए वैभव की बल्लेबाजी के मुरीद
रविचंद्रन अश्विन ने भी वैभव की बल्लेबाजी को अद्भुत बताया। उन्होंने लिखा, 'यह क्या है! अविश्वसनीय। आज पहले प्रियंश और अब यह युवा खिलाड़ी। इन खिलाड़ियों को बल्लेबाजी करते देखना इस बात का विनम्र एहसास कराता है कि क्रिकेट में लगातार कितनी प्रतिभा और क्षमता सामने आती रहती है।'
 

सूर्यकुमार यादव ने बताया अपना प्रेरणास्रोत
भारतीय टी20 टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव भी वैभव की बल्लेबाजी से काफी प्रभावित हुए। उन्होंने युवा खिलाड़ी की तारीफ करते हुए लिखा, 'वैभव सूर्यवंशी, अब तुम मेरी प्रेरणा हो। क्या खिलाड़ी है!'
 

सुरेश रैना ने भी की जमकर तारीफ
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने वैभव को असाधारण प्रतिभा का धनी बताया। उन्होंने लिखा, 'यह शानदार प्रतिभा है। इतनी कम उम्र में दोहरा शतक लगाना वैभव सूर्यवंशी की निडर मानसिकता और असाधारण क्षमता को दर्शाता है। बड़े सपने देखते रहो और चमकते रहो, युवा चैंपियन!'
 
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
वैभव के सामने बेबस नजर आए गेंदबाज
भारतीय क्रिकेट के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। राइजिंग स्टार्स एशिया कप में यूएई के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसने उन्हें क्रिकेट इतिहास के पन्नों में दर्ज करा दिया। उन्होंने महज 52 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले वैभव लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड भी बना चुके हैं। अब सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर उन्होंने अपनी उपलब्धियों में एक और बड़ा कीर्तिमान जोड़ लिया है। उनकी इस पारी की खास बात यह रही कि उन्होंने न सिर्फ रनों का अंबार लगाया, बल्कि छक्कों की बरसात करते हुए कई पुराने रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए।

यूएई के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों को संभलने का मौका तक नहीं दिया और मैदान के चारों ओर बड़े शॉट लगाए। वैभव ने अपनी पारी में महज 53 गेंदों का सामना करते हुए 204 रन बनाए। उनकी इस विस्फोटक पारी में 28 छक्के और सात चौके शामिल रहे। यानी उन्होंने केवल छक्कों और चौकों से ही 196 रन बटोर लिए। वैभव की बल्लेबाजी के सामने यूएई के गेंदबाज पूरी तरह बेबस नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें