विराट ने दूसरी पारी में नाबाद 103 रन बनाए। कोहली ने पारी में 136 गेंदों 103 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान विराट ने पांच चौके और एक छक्का जड़ा। यह उनके टेस्ट करियर का 17वां शतक है।
विराट की टेस्ट में शतक बनाने की गति वनडे से भी ज्यादा है। विराट ने वनडे में 17 शतक 112 पारियों में पूरे किए थे। लेकिन टेस्ट में इतने ही शतक उन्होंने 99 पारियों में पूरे कर लिए।
बतौर कप्तान विराट की 44 टेस्ट पारियों में लगाया दसवां शतक है। जबकि बतौर खिलाड़ी विराट ने 55 टेस्ट पारियों में 7 शतक बनाए हैं।
करियर का 17वां टेस्ट शतक जड़ते ही कोहली दिलीप वेंसरकर और वीवीएस लक्ष्मण की बराबरी पर आ गए। दिलीप वेंगसरकर ने 116 टेस्ट और लक्ष्मण ने 134 टेस्ट मैच में यह उपलब्धि हासिल की थी। लेकिन विराट ने ये कारनाम 58वें टेस्ट में कर दिखाया।
कोहली और रहाणे ने चौथे विकेट के लिए 51 रन की नाबाद साझेदारी हुई। इस दौरान दोनों की जोड़ी भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 2000 या इससे अधिक रन जुटाने वाली 14वीं जोड़ी भी बन गई।