श्रीलंका दौरे पर पहुंची टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मुरली विजय की चोटिल होने के मामले में कहा, चोटें खेल का हिस्सा है। मुरली विजय को महसूस हुआ कि वह फिटनेस हासिल नहीं कर पाए हैं। इसके लिए उन्हें श्रेय दिया जाना चाहिए कि उन्होंने ईमानदारी से अपनी बात कही कि वो मैच फिट नहीं हो सकेंगे। क्योंकि टेस्ट मैचों में मैदान में ज्यादा समय गुजराना पड़ता है।
Injuries part of sport. (Murali) Vijay felt like he wasn't up there & that's credit to him in conveying to selectors: Virat Kohli (1/2) pic.twitter.com/YJR8oqyXcu— ANI (@ANI_news) July 20, 2017
Being honest in telling us he won't be able to be match fit because there's a lot riding on a test match: Virat Kohli, India captain (2/2)— ANI (@ANI_news) July 20, 2017
श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिय को तीन टेस्ट, पांच वनडे और एक टी-20 मैच खेलना है। पहला टेस्ट 26 जुलाई को खेला जाएगा। टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद यह रवि शास्त्री का टीम के साथ पहला दौरा है। अंतिम समय में चोटिल मुरली विजय की जगह चयनकर्ताओं ने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले शिखर धवन को टीम में जगह दी।