फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: पत्नियों के साथ पहुंचे विराट, युवी और जहीर खान, खेल समारोह में लग गए चार चांद

Sat, 28 Sep 2019 12:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जहीर खान, युवराज सिंह और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
खेल जगत की कई बड़ी हस्तियां शुक्रवार शाम मुंबई में मौजूद थीं। मौका था विराट कोहली और आरपी एसजी द्वारा शुरू किए गए भारतीय खेल समारोह 2019 का। इस कार्यक्रम में 17 खेलों में भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। समारोह में भारतीय क्रिकेट के कई पूर्व और वर्तमान खिलाड़ी सपरिवार मौजूद थे।
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
सम्मान समारोह में कप्तान कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं। कार्यक्रम शुरू होने से पहले कोहली और अनुष्का ने रोमांटिक फोटोशूट करवाया। 'विरुष्का' ने इस फोटो शूट की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है।

 
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : social media
विराट कोहली ने जहां ब्लैक सूट पहना है। अनुष्का शर्मा भी ब्लैक पैंट के साथ पीच रंग के फर टॉप में काफी खूबसूरत लग रही हैं।

4 of 7
हेजल कीच के साथ युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विराट के इस समारोह में हाल ही में संन्यास लेने वाले सिक्सर किंग युवराज सिंह ने भी शिरकत की। साथ में उनकी एक्ट्रेस पत्नी हेजल कीच भी मौजूद थीं। इस कपल ने भी ब्लैक थीम के तहत ही अपनी पोशाक चुनी थी।
विज्ञापन

5 of 7
जहीर खान और सागरिका घाटगे - फोटो : अमर उजाला
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान और उनकी पत्नी सागरिका ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। चक दे इंडिया! फेम सागरिका की तस्वीरों से नजरें हटाना बेहद मुश्किल साबित हो रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
अजिंक्य रहाणे, सानिया मिर्जा और विनेश फोगाट - फोटो : अमर उजाला
युवराज सिंह, जहीर खान के अलावा अजिंक्य रहाणे, महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना पहलवान, विनेश फोगाट, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, दीपा करमाकर, मिल्खा सिंह भी इस सेरेमनी में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बजरंग पूनिया (बाएं), नीरज चोपड़ा (मध्य) - फोटो : अमर उजाला
इस खेल समारोह में 11 विभिन्न श्रेणियों में भारतीय खिलाड़ियों को पुरस्कार दिए जाने हैं। विजेताओं के नाम निर्णायक मंडल द्वारा तय किए गए थे, जिनमें पुलेला गोपीचंद, अभिनव बिंद्रा, सरदार सिंह, महेश भूपति, पीटी उषा और अंजली भागवत जैसे भारतीय खेल जगत के कई दिग्गज शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें