मुंबई मैच में वन डे करियर का 31 वां शतक लगाने वाले विराट कोहली ने इस मैच में कई कीर्तिमान अपने नाम किए हैं। विराट कोहली इस साल वन डे में रिकॉर्ड तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं। कोहली ने 2017 के कैलेंडर ईयर में वन डे में 5 शतक लगा दिए हैं। उनसे पहले सौरव गांगुली ने बतौर भारतीय कप्तान 2000 में 5 शतक लगाए थे। इस तरह अगर वह एक और शतक लगा देते हैं तो वह सौरव गांगुली का यह रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 वन डे और खेलेंगे
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
कोहली ने जनवरी में इंग्लैंड के खिलाफ पुणे वन डे में शतकीय पारी खेली थी। इसके बाद वह वेस्टइंडीज के खिलाफ जुलाई में शतक लगाया। श्रीलंका के साथ खेली गई पांच वन डे मैचों की सीरीज के अंतिम दो मैचों में कोलंबो में कोहली ने दो लगातार शतक बनाए। इसके बाद रविवार को मुंबई में अपना 31 वां शतक जड़ दिया। विराट कोहली के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ दो वन डे मैचों में गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा।
कोहली ने अजहर को पीछे छोड़ा
विराट कोहली और रवि शास्त्री
कोहली ने इस साल कैलेंडर ईयर में अब तक 1318 रन बना लिए हैं। इस तरह एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले वह भारतीय कप्तान हो गए हैं। इससे पहले मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1998 में बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा 1268 रन बनाए थे।