फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ जीत नहीं, इस वजह से विराट के लिए स्पेशल है 'स्वतंत्रता दिवस' 

Tue, 15 Aug 2017 09:36 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : sportswikiz
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया ने मंगलवार को कैंडी में टीम ने झंडारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। विराट कोहली ने झंडा फहराया और इसके बाद पूरी टीम और सपोर्ट स्टाफ ने राष्ट्रागान गाया। 
विज्ञापन


इसके बाद विराट ने इन्सटाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, यह दिन मेरे लिए इस वजह से भी बेहद खास है, क्योंकि यह मेरे पिता का जन्मदिन है। वीडियो में विराट ने अपने बचपन का भी जिक्र किया जब वो दिल्ली में इस दिन अपने दोस्तों और परिवार के साथ पंतगबाजी को एंजॉय करते थे।  दूर-दूर तक भारतीय तिरंगे को लहरता देख उन्हें बहुत अच्छा लगता था। 

कोहली ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो संदेश में कहा, ‘‘मैं आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देना चाहता हूं। मेरा दिन रोजाना भारतीय होने के गौरव से भरा होता है। लेकिन इस विशेष दिन यह अहसास बिलकुल ही अलग स्तर पर होता है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह एक से अधिक कारण से मेरे लिए विशेष दिन है। इस दिन मेरे पिता का जन्मदिन भी होता है इसलिए यह दिन हमेशा मेरे और मेरे परिवार के लिए विशेष होता था। ’’ इस मौके पर कोहली ने याद किया कि बचपन में वह कैसे अपने मित्रों और परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाते थे।
विज्ञापन

    Wishing every Indian around the globe a very Happy Independence Day. An even more special day for me since it's my Father's B'day as well. 😊🇮🇳 #IndependenceDayIndia #JaiHind A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on Aug 15, 2017 at 1:37am PDT

विराट अपने पिता के बहुत लाड़ले थे। पिता चाहते थे कि विराट एक दिन भारतीय टीम में खेले लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। विराट जब महज 18 साले के थे उनके पिता का देहांत हो गया था। पिता के देहांत की खबर जिस दिन उन्हें मिली वो दिल्ली के लिए कर्नाटक के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच खेल रहे थे। लेकिन टीम को उनकी जरूरत थी इसलिए उन्होंने खेल खत्म होने के बाद घर जाने का निर्णय लिया। जब तक विराट घर नहीं लौटे तब तक उनके पिता के शव को अंतिम संस्कार के लिए नहीं ले जाया गया। विराट ने अपने पिता की मौत के बावजूद 90 रन की पारी खेली और दिल्ली को फॉलोआन से बचाया। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें