ऑस्ट्रेलियाई कप्तान
स्टीव स्मिथ को आईसीसी टेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। स्मिथ ने कहा, 'टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड जीतना सम्मान की बात है। यह टेस्ट क्रिकेट किसी कारण से कहलाता है और मैं इस सम्मान को पाकर बहुत खुश हूं।'
टीम इंडिया के लेग स्पिनर
युजवेंद्र चहल को बेंगलुरु में इंग्लैंड के खिलाफ 25 रन देकर 6 विकेट लेने के लिए आईसीसी टी20 इंटरनेशनल परफॉरमेंस ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया।
पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज
हसन अली को आईसीसी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर (उभरते हुए क्रिकेटर) का खिताब जीता।
अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को आईसीसी एसोसिएट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया।
पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी फैन मोमेंट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। इस अवॉर्ड का उद्घाटन हुआ, जिसमें देशभर के फैंस ने पाकिस्तान के चैंपियंस ट्रॉफी विजेता बनने को सबसे ज्यादा वोट दिए।
मरेस इरेसमस को आईसीसी अंपायर ऑफ द ईयर चुना गया।
आईसीसी महिला वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड की क्रिकेटर एनया श्रबसोल को दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी के प्रति हमदर्दी जताने के लिए आईसीसी क्रिकेटस्पिरिट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।