फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेन वॉर्न ने की भविष्यवाणी, बताया- इंग्लैंड दौरे पर क्या होगा विराट कोहली का हाल

Mon, 14 May 2018 06:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने दौर के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर रहे शेन वॉर्न ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के इंग्लैंड दौरे को लेकर भविष्यवाणी की है। इस पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर ने बताया कि विराट कोहली एंड कंपनी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली सीरीज में किस तरह का प्रदर्शन करेगी। वॉर्न ने यह भी बताया कि जुलाई में शुरू होने वाली इस श्रंखला में में विराट कैसे रन बनाएंगे।

विज्ञापन


इंडिया टूडे से बातचीत में कोहली की तारीफ करते हुए इस महान लेग स्पिनर ने कहा कि इस बार कोहली के लिए इंग्लैंड दौरा यादगार रहेगा। वॉर्न ने कहा, 'संभवत: यही (इंग्लैंड) एक जगह है, जहां विराट का बल्ला खामोश रहा है। और मुझे लगता है कि इस साल वह यहां अपने रनों का सूखा खत्म कर देंगे। इस बार विराट इंग्लैंड में अविश्वसनीय प्रदर्शन करेंगे, यह प्रदर्शन उनके ऑस्ट्रेलिया दौरे में भी मददगार होगा।'

याद हो कि इससे पहले पिछली बार जब विराट कोहली इंग्लैंड में जाकर टेस्ट खेले थे, तब उनके लिए यह दौरा बेहद निराशाजनक रहा था। विराट ने यहां 4 टेस्ट मैच खेलकर 13.40 की औसत से सिर्फ 134 रन बनाए थे। भारत इंग्लैंड में 4 टेस्ट मैचों की यह सीरीज 1-3 हार गया था। 29 वर्षीय टीम इंडिया के कप्तान को लेकर वॉर्न ने कहा कि इस बार वह ढेर सारे रन बनाएंगे।
विज्ञापन


बीते रविवार को आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स का मेंटर पद छोड़कर स्वदेश लौटने का ऐलान कर चुके वॉर्न ने विराट के ऑस्ट्रेलिया दौरे को भी याद किया। एडिलेड टेस्ट में खेली गई उस उम्दा पारी को लेकर उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे में वह शानदार खेले। एडिलेड में खेली गई उनकी पारी करीब-करीब मैच विनिंग थी। विराट शानदार खेले थे और उन्हें खेलता हुआ देख मुझे अच्छा लगता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें