भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोलकाता में 21 सितंबर यानी गुरुवार को दूसरा वन-डे खेला जाना है। टीम इंडिया के सामने इस मैदान में ऑस्ट्रेलियाई रिकार्ड को तोड़ने की एक कठिन चुनौती होगी। इसके लिए कप्तान विराट कोहली को एक नई रणनीति बनानी होगी।
कोलकाता में कंगारू करेंगे पलटवार
ईडन गार्डन्स
- फोटो : getty
ऑस्ट्रेलियाई टीम को अब तक कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन मैदान पर हार का सामना नहीं करना पड़ा है। मेहमान टीम ने इस मैदान पर अब तक दो वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और दोनों ही मैचों में जीत दर्ज की है। मेहमान टीम अपने रिकार्ड पर कायम रहने के लिए भरसक प्रयास करेगी। मेहमान टीम के इस रिकार्ड को तोड़ने के लिए मेजबान टीम इंडिया को कुछ खास तरह की रणनीति बनानी पड़ेगी।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार यहीं विश्वकप जीता था
ईडन गार्डन
- फोटो : file photo
मालूम हो कि साल 1987 में कोलकाता के मैदान पर ही ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार विश्वकप जीता था। आठ नवंबर 1987 को खेले गए बेहद रोमांचक रिलायंस विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को सात रन से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 253 रन बनाए थे। जिसके जवाब में इंग्लैंड आठ विकेट पर 246 रन ही बना सका था।
कंगारुओं ने टीम इंडिया को यहां टीवीएस कप में हराया
ऑस्ट्रेलियाई टीम
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने यहां टीम इंडिया के खिलाफ 18 नवंबर 2003 को टीवीएस कप का फाइनल मैच खेला। जिसमें उसने टीम इंडिया को 37 रनों से हरा दिया। रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहले खेलते हुए पांच विकेट पर 235 रन बनाए थे और मेजबान टीम 41.5 ओवर में 198 रन पर सिमट गई थी।
टीम इंडिया ने यहां 21 मैचों में से 11 में ही जीत दर्ज की है
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : self
भारत ने ईडन गार्डंस मैदान पर अब तक 21 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिसमें से 11 में जीत दर्ज की है। दो मैचों का परिणाम नहीं निकल सका और आठ में मेजबान टीम को हार झेलनी पड़ी। इस मैदान पर भारतीय टीम ने पहला वनडे 18 फरवरी 1987 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था और तब मेहमान टीम ने दो विकेट से जीत दर्ज की थी।