अनिल कुंबले टीम इंडिया के अगले कोच बनाए गए हैं और नए कोच के रूप में टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने उनका स्वागत किया है।
पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने टीम इंडिया के मुख्य कोच की रेस में टीम डायरेक्टर रहे रवि शास्त्री समेत ऑस्ट्रेलियाई टॉम मूडी और स्टुअर्ट लॉ और कई लोगों को पीछे छोड़ा है।
टेस्ट कप्तान विराट कोहली ने अनिल कुंबले के रूप में नया कोच मिलने पर स्वागत किया है। साथ ही कहा कि वह महान लेग स्पिनर के साथ काफी आगे जाने को सोच रहे हैं।
कुंबले के चयन के साथ ही लंबे समय से चले आ रहे संस्पेंस का अंत भी हो गया है। हालांकि उन्हें एक साल के लिए कोच की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ ने बोर्ड की इस बात की आलोचना की है कि उन्हें सिर्फ एक साल के लिए कोच क्यों बनाया गया है।
कुंबले के चयन के कुछ घंटे बाद कोहली ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अनिल कुंबले सर का जोरदार स्वागत है। हमारे साथ आपका कार्यकाल आगे जाने की आस है।
Heartiest welcome to @anilkumble1074 Sir. Look forward to your tenure with us. Great things in store for Indian Cricket with you 😊
— Virat Kohli (@imVkohli) 23 जून 2016