टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाये गये मोम के पुतले का गत बुधवार को अनावरण किया गया था लेकिन इसके अगले ही दिन फैन्स की उमड़ी भीड़ ने विराट कोहली के दाहिने कान को तोड़ डाला। गौरतलब है कि गुरुवार को फैंस की उमड़ी भिड़ ने विराट के मोम के बने पुतले के साथ सेल्फी लेने की चक्कर में उनके दाहिने कान को ही तोड़ दिए।
बता दें कि आमतौर पर म्यूजियम में रखी गई मूर्तियों और कलाकृतियों को दूर से ही देखने की अनुमति होती है, लेकिन मैडम तुसाद म्यूजियम की अपनी एक अलग नियम है जिसके तहत वह चाहते हैं कि फैंस अपने हीरो के पास नजदीक जाकर उसे देख सकेंऔर उसके साथ सेल्फी ले सकें।
हालांकि ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई मोम का बना पुतला टूट गया हो। विराट के पुतले का जब सुबह अनावरण हुआ तो उस समय सब कुछ ठीकठाक चल रहा था, लेकिन भीड़ बढ़ती गई, चाहने वालों की सेल्फी खिंचवाने की चाहत बढ़ती गई और इसी दौरान यह हादसा हो गया। हालांकि म्यूजियम मैनेजमेंट ने तुरंत हरकत में आते ही पुतले के क्षतिग्रस्त कान को ठीक करवा लिया। विराट के पुतले को ठीक करवाकर पिर उनकी जगह लगा दिया गया है।
इससे पहले विराट के पुतले का अनावरण करते हुए मर्लिन इंटरटेनमेंट्स इंडिया के महाप्रबंधक और निदेशक अंशुल जैन ने कहा था कि भारत में क्रिकेट और क्रिकेटरों को लेकर खासा प्रेम है। विराट आज के सबसे बड़े क्रिकेट स्टार हैं और दुनिया में उनके संख्या करोड़ों की संख्या में फॉलोअर्स हैं। हमें विश्वास है कि उनके पुतले से इस संग्रहालय का आकर्षण और बढ़ेगा।