ड्रेसिंग रूम लौटते वक्त विराट के इशारे ने खींचा ध्यान
कोहली के आउट होने से फैंस काफी निराश हुए, लेकिन ड्रेसिंग रूम लौटते वक्त जिस तरह उन्होंने हाथ हिलाकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया इसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें कोहली आउट होने के बाद पवेलियन लौटते वक्त हाथ उठाकर दर्शकों का अभिवादन कर रहे हैं। इसे लोग कोहली के संन्यास से जोड़कर देख रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि क्या कोहली ने वनडे से भी संन्यास लेने के संकेत दे दिए हैं?