फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat And Anushka Video: विराट ने पत्नी के साथ किए बाबा महाकाल के दर्शन, अनुष्का ने बताई उज्जैन आने की वजह

Sat, 04 Mar 2023 09:07 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन

सार

विराट कोहली इंदौर टेस्ट की दोनों पारियों में कुल मिलाकर 35 रन बना पाए थे। पहली पारी में कोहली अच्छी लय में दिख रहे थे, लेकिन बड़ा स्कोर नहीं बना पाए थे। 
 
विज्ञापन
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया की हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे। विराट और अनुष्का ने महाकाल मंदिर में भगवान के दर्शन किए और आरती में भी शामिल हुए। इस दौरान विराट कोहली पूरी तरह से सादे कपड़ों में नजर आए। 
विज्ञापन


कोहली ने गले में माला पहनी हुई थी और सफेद रंग के कपड़ों में थे। वहीं अनुष्का गुलाबी रंग के कपड़ों में थीं। दोनों ने जमीन में बैठकर भगवान की आरती की। इस दौरान पुजारी विराट कोहली को कुछ समझाते हुए भी नजर आए। अनुष्का ने मंदिर से बाहर निकलने के बाद कहा "हम यहां भगवान के दर्शन और प्रार्थन करने के लिए आए थे।"


विज्ञापन

टेस्ट में नहीं चल रहा विराट का बल्ला
विराट कोहली ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। 2011 से लेकर 2019 तक उन्होंने महज 84 मैचों में 54.97 की औसत से 7202 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से कुल 27 शतक निकले थे। नवंबर 2019 के बाद से ही उनकी बल्लेबाजी में गिरावट आने लगी। उसके बाद से अब तक विराट ने टेस्ट में 23 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 25.7 की औसत से 1028 रन ही बनाने में कामयाब रहे। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला। 

विराट मार्च 2022 से टेस्ट में एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके हैं। उन्होंने पिछला अर्धशतक जनवरी 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। वह बतौर कप्तान उनका आखिरी टेस्ट था। कप्तानी जाने के बाद से विराट के बल्ले से अर्धशतक नहीं निकला है।

विराट कोहली इससे पहले नीम करोली बाबा के यहां भी पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने वनडे में अच्छी बल्लेबाजी की थी। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद कोहली अहमदाबाद टेस्ट में भी कमाल करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें