फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारंगी जर्सी में दुनिया के सामने आए कोहली, नई जर्सी को 10 में से दिए इतने नंबर

Sun, 30 Jun 2019 11:21 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नई जर्सी के साथ विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप 2019 में 30 मई को टीम इंडिया नए कलेवर के साथ उतरने वाली है। मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ टीम अपनी परंपरागत नीली जर्सी की बजाय नारंगी जर्सी में नजर आएगी। शुक्रवार को सबसे पहली बार इस जर्सी से पर्दा उठा। अब मैच से ठीक एक दिन पहले यानी शनिवार को विराट कोहली मीडिया के सामने जर्सी लेकर आए।
विज्ञापन

2 of 4
ऑरेंज जर्सी के साथ विराट - फोटो : सोशल मीडिया
इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में जर्सी के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उन्हें यह जर्सी काफी पसंद आई। यह काफी अच्छी है। हालांकि उन्होंने साफ कर दिया कि नीली जर्सी ही टीम इंडिया की पहचान रहे। कोहली ने कहा कि एक मैच के लिए यह जर्सी ठीक है।
विज्ञापन

3 of 4
ऑरेंज जर्सी के साथ विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान विराट कोहली ने ऑरेंज जर्सी को 10 में से 8 अंक दिए. उन्होंने कहा, 'यह काफी अच्छी दिख रही है। इसकी चमक गजब की है। एक मैच के लिए काफी अच्छी है. यह एक स्मार्ट किट है।' हालांकि कोहली ने साफ कर दिया कि वे चाहते हैं कि टीम इंडिया की जर्सी नीले ही रंग ही हो।
विज्ञापन

4 of 4
टीम इंडिया की नई जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया
यह जर्सी सामने से गहरे नीले रंग की है जबकि पीछे और बगल से पूरी तरह ऑरेंज कलर में रंगी हुई है। जब कोहली से पूछा गया कि क्या वे आगे भी इसी जर्सी को जारी रखना चाहेंगे तो कोहली ने जवाब दिया, 'मुझे नहीं लगता कि हमें सभी मैचों के लिए जर्सी बदलना चाहिए क्योंकि हमारा रंग नीला है, इसे ही रखना चाहिए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें