फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence Day 2022: सचिन से लेकर विराट और रोहित तक, देखें भारतीय क्रिकेटरों ने कैसे मनाया स्वतंत्रता दिवस

Mon, 15 Aug 2022 03:14 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर खेल जगत की बड़ी हस्तियों ने सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा सभी फैंस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। 
 
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर विराट और सचिन ने झंडे के साथ तस्वीर शेयर की - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश भर में 76वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के अलावा खेल जगह की कई बड़ी हस्तियों ने भी सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। क्रिकेट की दुनिया के सितारों ने अपने परिवार के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया और फोटो शेयर कर सभी को शुभकामनाएं दी। इसी के साथ सभी खिलाड़ियों ने देशवासियों को कुछ न कुछ संदेश भी दिया और देश हित में उनका योगदान बेहतर करने के लिए अपील भी की। यहां हम बता रहे हैं कि खेल जगत के सितारों ने स्वतंत्रता दिवस कैसे मनाया और फैंस को क्या संदेश दिया। 
विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर ने अपने घर पर झंडा फहराते हुए तस्वीर शेयर की और लिखा आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। देश की आजादी के 75 साल पूरे हो चुके हैं और इस बार स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। 

विज्ञापन


विराट कोहली ने अपनी पत्नी अनुष्का के साथ झंडा फहराते हुए तस्वीर शेयर की और लिखा "75 यशस्वी साल, भारतीय होने पर गर्व है। सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं। जय हिंद।"




भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने लिखा "आजादी के 75 साल। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"



टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने लिखा "मेरे सभी साथी भारतीयों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं।"



पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने लिखा "इस स्वतंत्रता दिवस पर यह प्रतिज्ञा करें कि हम हमेशा सही चीजें करेंगे भले हमें कोई न देख रहा हो और सही बातें कहेंगे, जब कोई हमें (वीडियो) रिकॉर्ड न कर रहा हो।"



भारत की महिला टीम की पूर्व खिलाड़ी मिताली राज ने लिखा "हमारा झंडा हमारा गर्व है। ऊंचाई में उड़ता तिरंगा एक ऐसा नजारा होता है, जो हर भारतीय का दिल खुशी से भर देता है। आज अपने घर में तिरंगा फहराया।" उन्होंने झंडे के साथ दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा "भारत के लिए खेलना एक सपना था और देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की जिम्मेदारी भी थी। यह एक ऐसी गर्व से भरी भावना है, जो मुझे हमेशा याद रहेगी। जब हमारा देश आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है तो हमें नई ऊंचाईयां छूने के लिए और मेहनत करने की जरूरत है।"



शिखर धवन ने लिखा "आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद।"

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें