दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आया कोहली का तूफान
विराट कोहली की नजरें फिलहाल वनडे विश्व कप 2027 की तैयारियों पर हैं। हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए रांची वनडे में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने अपने वनडे करियर का 52वां और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का 83वां शतक 102 गेंदों में पूरा किया। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।
कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी प्रारूप में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली से पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम था जिन्होंने टेस्ट में 51 शतक लगाए थे, लेकिन अब कोहली उनसे आगे निकल गए हैं। कोहली 294 पारियों में इस उपलब्धि पर पहुंचे हैं। कोहली वनडे प्रारूप में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में पहले ही सचिन को पीछे छोड़ चुके हैं। सचिन के नाम वनडे में 49 शतक हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs SA: रांची के बाद रायपुर में धमाल मचाने को तैयार RO-KO, दूसरे मैच से पहले नेट्स पर जमकर किया अभ्यास