फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli: ओलंपिक 2028 में विराट करेंगे संन्यास से वापसी? कोहली ने दिया बड़ा बयान, कहा- गोल्ड जीतेंगे तो..

Sat, 15 Mar 2025 07:06 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में 128 सालों बाद क्रिकेट भी शामिल होने जा रहा है। आखिरी बार साल 1900 में ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के बीच क्रिकेट मुकाबला खेला गया था। जिसमें ब्रिटेन ने फ्रांस को 158 रनों से जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। अब एक बार फिर ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी होने जा रही है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के कैंप से जुड़ गए। वह 22 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के 18वें सत्र में खेलते नजर आएंगे। इस दौरान दिग्गज खिलाड़ी ने क्रिकेट की लोकप्रियता और ओलंपिक 2028 में इस खेल के शामिल होने पर बात की। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में कई टी20 टूर्नामेंट खेले जा रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण आईपीएल है। उसकी वजह से क्रिकेट को ओलंपिक में जगह मिली है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: आईपीएल में जलवा बिखेरने के लिए तैयार विराट कोहली, आरसीबी टीम से जुड़े; फ्रेंचाइजी ने साझा किया पोस्ट

विज्ञापन

ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी पर क्या बोले कोहली?
लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में 128 सालों बाद क्रिकेट भी शामिल होने जा रहा है। आखिरी बार साल 1900 में ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस के बीच क्रिकेट मुकाबला खेला गया था। जिसमें ब्रिटेन ने फ्रांस को 158 रनों से जीत दर्ज करते हुए स्वर्ण पदक जीता था। अब एक बार फिर ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी होने जा रही है। इस पर अब पूर्व भारतीय कप्तान ने बात की। उन्होंने आरसीबी इनोवेशन लैब भारतीय खेल शिखर सम्मेलन में बात करते हुए कहा कि ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी एक सुखद अनुभव होगा। 

संन्यास से वापसी करेंगे विराट?
वहीं, जब किंग कोहली से सवाल किया गया कि क्या वह टी20 क्रिकेट में संन्यास से वापसी करेंगे? इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि, 'नहीं! ओलंपिक के लिए? शायद? अगर हम स्वर्ण पदक के लिए खेल रहे हैं, तो मैं एक खेल के लिए वापस आ सकता हूं। पदक जीतो और घर वापस आओ। यह बहुत अच्छी बात है। ओलंपिक चैंपियन बनना एक शानदार एहसास होगा।'

रोहित-विराट और जडेजा ले चुके टी20 से संन्यास
टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद रोहित, विराट और रवींद्र जडेजा ने इस प्रारूप से संन्यास ले लिया था। भारत ने यह खिताब दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर अपने नाम किया था। भारतीय टीम को दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब दिलाने के बाद स्टार खिलाड़ियों ने टी20 से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। 

चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में थे कोहली 
आरसीबी इस बार रजत पाटीदार की अगुआई में खेलने उतरेगी, लेकिन फ्रेंचाइजी को अभी भी पहले आईपीएल के खिताब का इंतजार है। कोहली चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान शानदार फॉर्म में नजर आए थे और उन्होंने पांच मैचों में 54.50 के औसत से 218 रन बनाए थे जिसमें एक शतक और एक अर्धशतक शामिल है। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद शतक जड़कर भारत को जीत दिलाई थी। इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ ग्रुप चरण के आखिरी मैच में सस्ते में आउट हुए। 

कोहली ने फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 84 रन बनाए और भारत को खिताबी मैच में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कोहली की नजरें अब आईपीएल में जलवा बिखेरने पर हैं। कोहली चाहेंगे कि चैंपियंस ट्रॉफी की फॉर्म आईपीएल में भी बरकरार रहे। कोहली आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं और उनकी नजरें ऑरेंज कैप के साथ ही पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने पर होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें