फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Virat Kohli Record: पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रचेंगे विराट, यह कारनामा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी होंगे

Tue, 09 Aug 2022 03:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रॉस टेलर दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेले हैं। अब विराट कोहली भी यह उपलब्धि हासिल करने वाले हैं। कोहली पहले ही वनडे और टेस्ट में 100 मैच खेल चुके हैं। 
 
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ है। 28 अगस्त को दुबई के मैदान में होने वाले इस मैच में विराट कोहली एक खास उपलब्धि हासिल करेंगे। वो तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। उनसे पहले सिर्फ रॉस टेलर ने तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेले हैं। विराट लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भारत के लिए आखिरी मैच खेला था। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज में वो भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में भी कोहली नहीं खेलेंगे। 
विज्ञापन


विराट भारत के पहले खिलाड़ी होंगे, जो तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलेंगे। कोहली, टेस्ट क्रिकेट में 102, वनडे में 262 और टी20 में 99 मैच खेल चुके हैं। भारत के लिए टी20 मैच खेलने के मामले में विराट दूसरे नंबर पर हैं। वो रोहित शर्मा के बाद दूसरे भारतीय होंगे, जो 100 टी20 मैच खेलेंगे। रोहित 132 टी20 मैच खेल चुके हैं। 
विज्ञापन

तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी हैं टेलर
न्यूजीलैंड के रॉस टेलर दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीनो फॉर्मेट में 100 मैच खेले हैं। टेलर ने 112 टेस्ट, 236 वनडे और 102 टी20 मैच खेले हैं। हालांकि, टेलर ने यह खास उपलब्धि हासिल करने के बाद जल्द ही संन्यास ले लिया था। विराट के साथ ऐसा नहीं है। अभी भी विराट के संन्यास में काफी समय बचा हुआ है, लेकिन उन्हें फॉर्म में वापसी करनी होगी। कोहली लंबे समय से देश के लिए मैच जिताऊ पारी नहीं खेल पाए हैं। अपना करियर लंबा करने के लिए उन्हें जल्द ही फॉर्म में वापसी करनी होगी।

टी20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं कोहली
विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने भारत के लिए 30 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, भारत के ही रोहित शर्मा 27 अर्धशतक के साथ इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 91 पारियों में 3308 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 3487 रन बनाए हैं और विराट उनसे 179 रन पीछे हैं। न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल टी20 में रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 3446 रन बनाए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें