फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट के नाम एक और विश्व रिकॉर्ड, दादा, सचिन और एबी को पीछे छोड़ा

Fri, 16 Jun 2017 09:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली - फोटो : ICC
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का बल्ला चैंपियंस ट्रॉफी में खूब चल रहा है। शानदार फॉर्म में चल रहे कैप्टन कोहली बल्ले के साथ भी टीम इंडिया की कमान संभाले हुए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ बर्मिंघम में भी उनका बल्ला खूब चला। 92 रन की पारी खेलते हुए उन्होंने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 8 हजार रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन

2 of 4
विराट कोहली - फोटो : ICC
मैच से पहले विराट को इस रिकॉर्ड को अपने नाम करने के लिए 88 रन की जरूरत थी। जिसे विराट ने बांग्लादेश के खिलाफ हासिल कर लिया। विराट ने 96 रन की नाबाद पारी के दौरान 13 चौके जड़े। अब उनके नाम वनडे क्रिकेट में 183 मैच की 175 पारियों में 8008 रन हो गए हैं। जिसमें 27 शतक और 42 अर्धशतक शामिल हैं।
विज्ञापन

3 of 4
विराट कोहली - फोटो : ICC
विराट से पहले यह रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज था। एबी ने 182 पारी में यह मुकाम हासिल किया था। इसके बाद सौरव गांगुली का नंबर आता है उन्होंने 200, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 210 और ब्रायन लारा ने 211 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था।
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली - फोटो : ICC
विराट का यह चैंपियंस ट्रॉफी में तीसरा अर्धशतक है विराट ने पिछली चार पारियों में 81*, 0, 76* और 96* रन बनाए हैं। वनडे में भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरूरद्दीन, वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी और युवराज सिंह यह कारनामा कर चुके हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें