फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ पंत के प्रदर्शन से खुश हैं विराट कोहली, बताया टीम इंडिया का भविष्य

Thu, 08 Aug 2019 06:22 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विराट-पंत - फोटो : social media
विज्ञापन

कप्तान विराट कोहली युवा ऋषभ पंत पर अनावश्यक दबाव नहीं बनाना चाहते। उन्होंने कहा कि वह भविष्य का खिलाड़ी है जिसे अपनी पूरी क्षमता दिखाने के लिए समय देने की जरूरत है। इक्कीस बरस पंत भविष्य में धोनी की जगह टीम इंडिया के विकेटकीपर होंगे। कोहली ने कहा ‘हम पंत को भविष्य के रूप में देख रहे हैं। उसके पास क्षमता है और प्रतिभा भी है। उस पर दबाव बनाने की बजाय उसे समय देने की जरूरत है। उसके प्रदर्शन में काफी निखार आया है। इस तरह के मैचों को जिताना अहम है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दबाव को अलग तरह से लिया जाता है। यदि वह इस तरह नियमित रूप से खेलता रहा तो भारत का स्टार साबित होगा।’

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें