इंग्लैंड के लंबे दौरे से पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने मां-भाभी और भतीजे के साथ कार से फोटो शेयर की थी। अब वह एक्ट्रेस पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ इंस्टाग्राम पर नजर आ रहें हैं।
विज्ञापन
2 of 5
विराट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस फोटो को शेयर किया है। इस तस्वीर में उनके साथ एक पपी भी नजर आ रहा है। खबर लिखे जाने तक तस्वीर को 22 लाख 21 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके थे, जबकि हजारों फैंस ने फोटो में कमेंट किया।
विज्ञापन
3 of 5
कई फैंस ने विराट-अनुष्का के लिए लिखा कि, 'वाह 3.. यह सच कब होगा?
4 of 5
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- अब आपको बच्चे के लिए प्लान करना चाहिए। संतोष नाम के एक यूजर ने तो लिखा- विराट पापा बन गए हैं। अन्य प्रशंसक ने लिखा- बहुत जल्द एक छोटा बच्चा आपके हाथों में आए, ऐसे खेलने- खिलाने के लिए।
इसके पहले भी विराट ने छुट्टियों में मस्तीखोरी करते हुए तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। फोटो में वह अपनी मम्मी और बहन के साथ गाड़ी में बैठे नजर आ रहे थे।