फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट से दूर विराट कोहली, बीच जंगल थामा पत्नी अनुष्का का हाथ, PHOTO वायरल

Tue, 05 Feb 2019 01:10 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वैसे तो विराट कोहली का जिक्र आते ही सभी के जेहन में 'रन', 'रिकॉर्ड्स' और 'जीत' जैसे शब्द घूमने लगते हैं। मगर भारतीय टीम का यह कप्तान फिलहाल क्रिकेट से दूर है। न्यूजीलैंड में पांच मैच की वन-डे सीरीज के शुरुआती दो मैच खेलने के बाद चीकू ने आराम करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : twitter
विराट अकेले नहीं है। उनकी बैटर हाफ यानी एक्ट्रेस वाइफ अनुष्का शर्मा भी उनके साथ हैं। दोनों किसी अनजान जगह पर छुट्टियां मना रहे हैं। अपनी इस ट्रिप की तस्वीरें भी लगातार सोशल मीडिया पर शेयर करते जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
इंटरनेशनल स्टारडम हासिल कर चुका यह कपल किसी जंगल के भीतर जा रहा है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि विराट अनुष्का का हाथ थामे आगे-आगे चल रहे हैं। तस्वीर मंगलवार को भारतीय कप्तान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की।

देखते-देखते ही दोनों की यह प्यारी तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो गई। सिर्फ घंटे भर के भीतर ही फोटो को 8 लाख से ज्यादा लाइक्स और लगभग छह हजार कमेंट्स मिल चुके थे।
विज्ञापन

5 of 6
इसके पहले भी विराट ने नदी किनारे अनुष्का के साथ फोटो शेयर की थी। वो फोटो भी काफी शेयर हुई थी और दोनों की ट्यूनिंग को जमकर सराहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनुष्का ने ट्रेकिंग के दौरान क्लिक की हुई एक फोटो पोस्ट की थी। अनुष्का ने इस फोटो के साथ लिखा- बेस्ट फ्रेंड फॉरएवर। फिर क्या था फैंस अनुष्का का मजाक बनाने लगे और विराट को फ्रेंडजोन करने के लिए उन्हें ट्रोल भी करने लगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें