दरअसल, विराट के इस पोस्ट में एक 16 साल पुरानी और एक आज के समय की तस्वीर है। पुरानी तस्वीर की तुलना में विराट अब बहुत बदल गए हैं। विराट ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, 'मैं, अपने जवानी के दिनों को जाते हुए देखा है।'
विराट के इस तस्वीर को देखकर फैंस उनके हेयरस्टाइल की तुलना सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' से कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'बचपन में आपका हेयरस्टाइल सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' जैसा है।' वहीं एक यूजर ने उनके स्टाइल की तारीफ की है।