फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ी हो सकते हैं छठे वन-डे से बाहर, मिले संकेत

Thu, 15 Feb 2018 04:40 AM IST
एजेंसी
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का कहना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी टीम सीरीज के छठे और अंतिम वन-डे अंतरराष्ट्रीय मैच में अपनी बेंच स्ट्रैंथ को परख सकती है लेकिन महज औपचारिकता के इस मैच में उनके जज्बे में कोई कमी नहीं होगी। 
विज्ञापन


टीम इंडिया ने मंगलवार को पांचवें वन-डे मैच में मेजबान टीम को 73 रन से हराकर दक्षिण अफ्रीका में किसी भी प्रारूप में अपनी पहली सीरीज जीती। कोहली ने कहा, ‘इस सीरीज को जीतने के बाद हम बैठकर विचार करेंगे कि कहां सुधार किया जा सकता है। 

फिलहाल 4-1 काफी अच्छा लग रहा है। निश्चित तौर पर हम 5-1 से सीरीज जीतना चाहते हैं लेकिन इन हालात में अगले मैच में कुछ और खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।’ भारतीय कप्तान ने कहा, ‘लेकिन हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता जीतना है और हम जीतने के लिए कुछ भी करेंगे।’ 
विज्ञापन


सीरीज में कोहली और कलाई के स्पिनरों कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने शानदार प्रदर्शन किया लेकिन कप्तान ने कहा कि सीरीज में मिली जीत टीम प्रयास का नतीजा है। सीरीज का अंतिम मैच सेंचुरियन में शुक्रवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें