फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विराट कोहली के करियर में इस शख्स का अहम योगदान, वरना नहीं पहुंच पाते इस ऊंचाई तक

Mon, 18 May 2020 05:28 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शंकर बासु - फोटो : सोशल मीडिया

कप्तान विराट कोहली ने अपनी फिटनेस का श्रेय भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्ट्रेंथ और अनुकूलन कोच शंकर बासु को देते हुए रविवार को कहा कि वह जब तक क्रिकेट खेलेंगे तब तक पूरे 'जुनून' के साथ फिटनेस के लिए ऐसे ही मेहनत करते रहेंगे। कोहली देश के शीर्ष फुटबॉलर सुनील छेत्री के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव सत्र कर रहे थे।

विज्ञापन

2 of 6
शंकर बासु - फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान विराट कोहली ने अपनी फिटनेस का श्रेय भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्ट्रेंथ और अनुकूलन कोच शंकर बासु को देते हुए रविवार को कहा कि वह जब तक क्रिकेट खेलेंगे तब तक पूरे 'जुनून' के साथ फिटनेस के लिए ऐसे ही मेहनत करते रहेंगे। कोहली देश के शीर्ष फुटबॉलर सुनील छेत्री के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव सत्र कर रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
शंकर बासु - फोटो : ट्विटर
फिटनेस को लेकर खुद में आए परिवर्तन के बारे में बात करते हुए कोहली ने कहा कि वह इसका श्रेय अपने आप को नहीं देंगे। कोहली ने कहा, 'यह (फिटनेस और प्रशिक्षण) मेरे लिए सब कुछ है, मैं इसका श्रेय खुद नहीं लूंगा। मेरे करियर को अगले स्तर तक ले जाने का श्रेय शंकर बासु को जाता है।'

4 of 6
विराट कोहली और सुनील छेत्री - फोटो : सोशल मीडिया
कोहली ने फुटबॉल टीम के राष्ट्रीय कप्तान से कहा, 'वह (बासु) आरसीबी (रॉयल चैलेंजर बेंगलौर) में एक प्रशिक्षक थे, उन्होंने मुझे वजन उठाने के लिए कहा। मैं थोड़ा हिचकिचा रहा था क्योंकि मुझे पीठ दर्द की शिकायत थी। यह मेरे लिए बिल्कुल नया था। लेकिन मुझे तीन हफ्तों के भीतर जो परिणाम मिला वह चकित करने वाला था।'
विज्ञापन

5 of 6
एक्सरसाइज करते कोहली - फोटो : ट्विटर
मौजूदा क्रिकेटरों में सबसे फिट खिलाड़ियों में माने जाने वाले कोहली ने कहा, 'इसके बाद उन्होंने मेरे आहार पर काम किया, मैंने ध्यान देना शुरू किया कि मेरे शरीर के साथ क्या हो रहा है। जब मुझे अहसास हुआ कि मेरी शारीरिक बनावट के कारण मुझे अपने शरीर पर दो या तीन बार काम करना पड़ेगा। मैं वही कर रहा हूं, जो मेरे करियर के लिए जरूरी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : ट्विटर
प्रशिक्षण और अभ्यास के समय के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, 'जब तक मैं खेल खेल रहा हूं तब तक पूरे जुनून के साथ इसे जारी रखूंगा। अगर आप देश के लिए खेल रहे हैं, तो आपको कड़ी मेहनत करनी होगी, अगर आप ऐसा नहीं कर सकते, तो आपको खेल से दूर जाना चाहिए।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें