फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद 'दादा' की 'विराट' तारीफ, बोले- 'शुरुआत उन्होंने की और आगे हम बढ़ा रहे हैं'

Mon, 25 Nov 2019 07:53 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया ने दूसरे व ऐतिहासिक पिंक बॉल टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 46 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। टीम इंडिया की इस जीत भारतीय तेज गेंदबाजों के अलावा कप्तान विराट कोहली की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। आइए जानते हैं ऐतिहासिक डे नाइट टेस्ट जीतने के बाद कप्तान विराट कोहली ने क्या कहा?

 
विज्ञापन

2 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इस 'विराट' जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली टीम के प्रदर्शन की जमकर प्रशंसा की। साथ ही कोहली ने पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली के जमाने को भी याद किया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा 'दादा' ने शुरू की थी, जिसे हम आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
विराट कोहली और सौरव गांगुली - फोटो : ट्विटर
जीत के बाद विराट ने कहा, 'अब हमने खड़ा होना सीख लिया है और पलटवार भी करते हैं। यह सब कुछ दादा (सौरव गांगुली) की टीम से शुरू हुआ था, जिसे हम अब आगे बढ़ा रहे हैं। अब हमारे गेंदबाज बेखौफ हैं और उन्हें अपने ऊपर पूरा यकीन है। वह किसी भी बल्लेबाज के सामने खेलने को तैयार हैं। हमने बीते 3 से 4 साल में जो भी मेहनत की है हमें उसका फल मिल रहा है। जब एक टीम तैयार हो रही होती है, तब बहुत कुछ कहने की जरूरत होती है। अब हमारे खिलाड़ी जानते हैं कि उन्हें क्या कुछ करने की जरूरत है।'

4 of 7
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने आगे कहा, 'ईडन गार्डेंस  में खचाखच भरे दर्शकों की जमकर तारीफ की। बता दें कि लगभग पचास हजार से ज्यादा दर्शक इस ऐतिहासिक डे नाइट टेस्ट को देख रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि आज हमें उम्मीद नहीं थी कि यहां इतने लोग मैच देखने आएंगे क्योंकि हम यह मैच करीब-करीब जीत ही चुके हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट ने आगे कहा, 'मगर भारतीय टीम की जीत का गवाह बनने के लिए यहां भारी संख्या में लोग एकत्रित हुए हैं। मुझे लगता है कि यह एक अच्छा उदाहरण सेट करता है और मेरी बात को साबित करता है, जो मैंने टेस्ट सेंटर्स को लेकर कही थी। अगर हम इस दिशा में आगे बढ़ते हैं तो यह एक अच्छा कदम है।'
विज्ञापन

6 of 7
इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विराट के अलावा मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज रहे इशांत शर्मा  ने कहा, 'शमी ने मुझे कहा कि तुमने जो जेब में जो चीज रखी है वो मुझे दे दो। (हसंते हुए) खैर यह तो मजाक की बात है। सच यह है कि हम एक-दूसरे की सफलता का लुत्फ उठाते हैं। मैंने सही जगह पर टप्पा रखा और अपनी योजनाओं को लागू किया। मैंने जो राउंड द विकेट जो गेंदें फेंकी उस पर गेंदबाजी कोच और बल्लेबाजी कोच से चर्चा की जो सोच रहे थे ये तुक्का चल रहा था। पर मैंने दूसरी पारी में वैसे फिर कर दिखाया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, जीत के बाद भारतीय कोच रवि शास्त्री ने कहा, 'अनुशासन और जीतने की भूख के कारण ऐसा है। वे (पेसर) समझते हैं कि एक-दूसरे का समर्थन करना और एकजुट होकर गेंदबाजी करना कितना महत्वपूर्ण है। इस तरह ही आप दबाव बना पाते हो और विकेट मिलते हैं। उन्हें पता है कि वे संभवत: दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम हैं। हम एक इकाई के रूप में गेंदबाजी कर रहे हैं। एक भारतीय के रूप में अपने खिलाड़ियों को इतने पेशेवर तरीके से काम करते देखकर आप इस पर गर्व करते हैं। इसमें समय लगा है। मुझे लगता है कि पिछले 15 महीने में उन्होंने विदेश में काफी क्रिकेट खेला है। इसी तरह उन्होंने सीखा है।’ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें