कोहली ने कहा कि अगर उनकी टीम को सिर्फ चार अभ्यास सत्र भी मिलते हैं तो उन्हें कोई समस्या नहीं है। इस स्टार बल्लेबाज ने कहा, 'हमें मैच से पहले चार अभ्यास सत्र में भी कोई समस्या नहीं है क्योंकि हम पूरी तरह सुनिश्चित हैं कि एक टीम के रूप में हम क्या कर सकते हैं और हम सभी इंग्लैंड में खेल चुके हैं।' उन्होंने कहा, 'फिर यह भारतीय टीम के साथ हो या भारत ए के साथ, मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों के लिए, इसलिए हम इससे परेशान नहीं हैं और हम सिर्फ मैदान पर उतरकर मौके का फायदा उठाना चाहते हैं।' कोहली ने कोच रवि शास्त्री से सहमति जताई कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल काफी मायने रखता है। उन्होंने कहा, 'हम सभी टेस्ट क्रिकेट खेलने में काफी गौरव महसूस करते हैं और हमने एक टीम के रूप में जिस तरह प्रगति की है वह इस बात का उदाहरण है कि टेस्ट क्रिकेट हमारे लिए क्या मायने रखता है।'
एक ही समय अलग-अलग देशों से मैच खेलेगी टीम इंडिया!
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को संकेत दिया कि कोरोना महामारी के बीच क्रिकेटर जिस तरह मानसिक रूप से थकाऊ बायो बबल में रहने को मजबूर हैं, उसके मद्देनजर आने वाले समय में दो अलग अलग जगहों पर दो भारतीय टीमों का एक समय पर खेलना आम बात हो जाएंगी। कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने रवाना होगी। वहीं, दूसरे दर्जे की भारतीय टीम जुलाई में सीमित ओवरों की श्रृंखला खेलने श्रीलंका जाएंगी।