फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप के बाद कोहली ने पहली बार खोला मुंह

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स टीम के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप आईपीएल-8 सीजन में बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहेगी। टीम में डैरेन सैमी,एस बद्रीनाथ और दिनेश कार्तिक के आने से बल्लेबाजी में और गहराई आई है।
विज्ञापन


टीम की जर्सी की लांचिंग पर विराट ने कहा कि आईपीएल-8 हमारे लिए अलग है क्योंकि पिछले तीन या चार सालों से गेल, एबी और मुझ पर बड़ा दबाव था। बाकी टीमों की बल्लेबाजी में काफी गहराई है। इससे मुख्य खिलाड़ी खुल कर खेलते हैं।

मुझे लगता है कि इस बार बेहतर होगा क्योंकि दिनेश कार्तिक, डैरेन सैमी, बद्रीनाथ और मनदीप सिंह जैसे युवा खिलाड़ी भी बल्लेबाजी लाइन अप को मजबूत कर रहे हैं। इस बार मैं, गेल और एबी की तिकड़ी उस अंदाज में खेल सकते हैं जिसमें हम टी-20 में हमेशा खेलना पसंद करते हैं। कोहली ने कहा, "आपने एबी को तो विश्व कप में खेलते देखा ही है। मुझे लगता है कि अब वह खुश होगा कि पहली गेंद से अपने शॉट खेल सकता है। "
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्‍त्री ने धोनी को कहा चतुर लोमड़ी

टीम इंडिया के क्रिकेट डायरेक्टर रवि शास्‍त्री के अनुसार टीम इंडिया के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह‌ धोनी और टेस्ट कप्तान विराट कोहली के बीच सब कुछ सामान्य है। उन्होंने कहा कि दोनों में नेतृत्व में स्पष्टता है जो जरूरी और अहम है। कोहली नए टेस्ट कप्तान हैं, जबकि लोमड़ी की तरह चतुर धोनी वनडे टीम की कमान संभाल रहे हैं।

धोनी और कोहली के बीच तुलना की बात पर शास्‍त्री ने कह‌ा कि एक उतना नया नहीं है और दूसरा उतना पुराना नहीं है। दोनों अपने विचार और कार्यभार एक-दूसरे से बांट सकते हैं।

दोनों के बीच सम्मान का एक रिश्ता है। किसी की भी नजर एक-दूसरे के फल पर नहीं है। हर खिलाड़ी दूसरे के लिए खड़ा है। ये एक-दूसरे की सफलता का जश्न मनाते हैं। टीम इंडिया के लिए आने वाला कल निश्चित रूप से उज्ज्वल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें