बीसीसीआई द्वारा कुछ दिन पूर्व टीम इंडिया की एडवाइजरी कमेटी का गठन किया गया। जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के तीन पूर्व दिग्गजों सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण को शामिल किया गया था। तीनों दिग्गजों को बीसीसीआई में जगह देने के बाद एक और दिग्गज की बात सामने आई।
राहुल द्रविड़, जैसे दिग्गज कहीं भी जगह न देना उनके प्रशंसकों के लिए नाराजगी की बानगी था। ऐसे में खुद बीसीसीआई के चीफ जगमोहन डालमिया को बचाव के लिए सामने आना पड़ा और कहना ही पड़ा कि वह उन्हें भूली नहीं है और जल्दी ही जगह देगी।
अब टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली पूर्व भारतीय कप्तान द्रविड़ के समर्थन में खुलकर सामने आ गए है उन्होंने यहां तक कह डाला कि एडवाइजरी कमेटी में द्रविड़ को भी शामिल किया जाता तो बहुत अच्छा होता। कोहली यहीं नहीं रुके और अपनी भावनाओं पर काबू न रख पाने की आदत से मजबूर उन्होंने और भी बहुत कुछ कह डाला।