सलमान खान को रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व बनाए जाने के बाद मानो बातों की जंग सी छिड़ गई है। पहले ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने कहा कि स्पोटर्स पर्सन को ही गुडविल एंबेस्डर बनाए जाना तर्कसंगत लगता है, किसी बाहरी को नहीं। इसके बाद गोल्ड मेडलिस्ट मिल्खा सिंह का भी बयान सामने आया था।
मिल्खा ने कहा था कि सलमान को एंबेस्डर बनाए जाना बिल्कुल गलत है। इसके बाद तो सोशल मीडिया में लंबी बहस शुरू हो गई थी। सोमवार को यह विवाद एक फिर ताजा हो गया जब एक कार्यक्रम में विराट कोहली से पत्रकारों ने यह सवाल पूछ लिया।
विराट से सवाल पूछा गया कि क्या सलमान खान को गुडविल एंबेस्डर बनाए जाना आपको सही लगता है? इस बार विराट सवाल को गच्चा देकर बच निकलने में कामयाब रहे।
विराट ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि इसमें उनका कहना ठीक नहीं। शायद विराट जानते हैं कि उनका कुछ भी कहना सोशल मीडिया में हाईलाइट हो सकता है। गौरतलब है कि योगेश्वर का इस संबंध में किया गया ट्वीट निशाने पर आया था। सलमान के फैंस ने योगेश्वर की जमकर खिंचाई की थी।