फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान और रियो पर विराट के बाद गंभीर भी बोले

Tue, 26 Apr 2016 12:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सलमान खान को रियो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व बनाए जाने के बाद मानो ‌बातों की जंग सी छिड़ गई है। पहले ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने कहा कि स्पोटर्स पर्सन को ही गुडविल एंबेस्डर बनाए जाना तर्कसंगत लगता है, किसी बाहरी को नहीं। इसके बाद गोल्ड मेडलिस्ट मिल्‍खा सिंह का भी बयान सामने आया था।
विज्ञापन



मिल्‍खा ने कहा था कि सलमान को एंबेस्डर बनाए जाना बिल्कुल गलत है। इसके बाद तो सोशल मीडिया में लंबी बहस शुरू हो गई थी। सोमवार को यह विवाद एक फिर ताजा हो गया जब एक कार्यक्रम में विराट कोहली से पत्रकारों ने यह सवाल पूछ लिया।

विराट से सवाल पूछा गया कि क्या सलमान खान को गुडविल एंबेस्डर बनाए जाना आपको सही लगता है? इस बार विराट सवाल को गच्‍चा देकर बच निकलने में कामयाब रहे।

विराट ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि इसमें उनका कहना ठीक नहीं। शायद विराट जानते हैं कि उनका कुछ भी कहना सोशल मीडिया में हाईलाइट हो सकता है। गौरतलब है कि योगेश्वर का इस संबंध में किया गया ट्वीट निशाने पर आया था। सलमान के फैंस ने योगेश्वर की जमकर खिंचाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल्‍खा को सलमान के पिता सलीम का जवाब

- फोटो : Twitter
मिल्‍खा ‌सिंह का सलमान पर की गई टिप्पणी सलमान के पिता को पसंद नहीं आई। एएनआई को ‌दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "मैं मिल्‍खा जी को यह बताना चाहता हूं कि सलमान एक अच्छे स्विमर हैं, साइक्लिस्ट हैं और वेटलिफ्टर भी।" 

जवाब में मिल्‍खा सिंह ने भी सलमान के पिता सलीम से सवाल किया है कि सलमान ने इंडियन स्पोटर्स में भारत को क्या दिया है?

वहीं, इस मामले में कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान और पूर्व भारतीय ओपनर गौतम गंभीर भी पीछे नहीं, गंभीर का कहना है कि "अगर भारत में स्पोटर्समैन की तंगी नहीं है, तो मुझे ज्यादा खुशी तब होती जब एंबेस्डर किसी खिलाड़ी को बनाया जाता।" 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें