फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैदान के बाहर कोहली का विराट धमाका, हुई 100 करोड़ की डील 

Tue, 13 Jun 2017 07:58 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान  विराट कोहली दिन ब दिन सफलता की नई बुलंदियों को छूते जा रहे हैं। जितनी तेजी से वह क्रिकेट के नए रिकॉर्ड कायम कर रहे हैं उतनी ही तेजी से कमाई के रिकॉर्ड भी बना रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने एक बड़ी डील करके सबको चौंका दिया है। टायर निर्माता कंपनी एमआरएफ के साथ विराट की 100 करोड़ की डील हुई है। कंपनी ने अगले आठ साल के लिए विराट के साथ अपने कॉन्ट्रैक्ट को रिन्यू किया है। 
विज्ञापन


यह इस साल विराट की दूसरी बड़ी डील है। इससे पहले विराट ने स्पोर्ट्स गियर निर्माता कंपनी प्यूमा के साथ 110 करोड़ की डील की थी। यह अनुबंध भी 8 साल के लिए हुआ था। हाल ही में जानी मानी पत्रिका फोर्ब्स ने विराट को दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले 100 खिलाड़ियों में शामिल किया था। उन्हें सूची में 89वां स्थान मिला था। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें